सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बुधवार को सुनवाई चली। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में शेष तीन गवाहों के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए एक दिसंबर के लिए तलब किया है।
बंधुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने 13 अप्रैल 2021 को राज्यसभा सांसद संजय सिंह व 13 लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।