फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़कों की मरम्मत के लिए जारी हुई धनराशि

Mon, 03 Feb 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अलीगंज के ऊंचगांव में क्षतिग्रस्त मार्ग। -  संवाद
विज्ञापन
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। शासन से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द ही टेंडर आदि कराकर लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड तथा निर्माण खंड-3 की देखरेख में इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के शाहपुर सरकंडेडीह मार्ग, बंधुआकला संपर्क मार्ग, ऊंचगांव मार्ग, कटैया मार्ग, मनियारपुर से महराजगंज मार्ग, ब्रह्मजीतपुर से प्रतापपुर मार्ग, दाउदपुर-लंगड़ी मार्ग, दादूपुर संपर्क मार्ग, दाउदपुर-बैदोलिया मार्ग, मनियारपुर से महराजगंज मार्ग, प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव से लाला का पुरवा मार्ग, चंदौकी से ऊंचगांव मार्ग, हसनपुर गुमटी से अझुई संपर्क मार्ग आदि सड़कों की मरम्मत व विशेष मरम्मत के लिए धनराशि जारी कर दी गई है।

इन सड़कों की मरम्मत से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। निर्माण खंड-3 लोक निर्माण विभाग के जेई अनुराग गुप्ता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें