फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई जुमे की नमाज

Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
म​स्जिद के बाहर तैनात पुलिस 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वक्फ बिल पास होने बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की प्रमुख मस्जिदों के पास पुलिस का कड़ा पहरा रहा। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे से शहर की सभी मस्जिदों के पास पुलिस का पहरा लगना शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद, बस स्टेशन, पल्टन बाजार, दरियापुर, गभड़िया, खैराबाद और घरहांखुर्द समेत कई मस्जिदों के पास पुलिस तैनात की गई। सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी व सीओ सिटी प्रशांत सिंह लगातार भ्रमणशील रहे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुमा की नमाज अदा की।

उधर, उलेमाओं ने वक्फ बिल से जुड़े मुद्दे पर बोलने से भी इन्कार किया। सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने बताया कि नमाज के मद्देनजर शहर को सेक्टर में बांटा गया था। संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें