फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे ठेकेदार बनकर धोखाधड़ी, चार नामजद पर प्राथमिकी

Sun, 31 May 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे का ठेकेदार बनकर धोखाधड़ी करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के छतौना निवासी फिरोज अहमद ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 14 नवंबर 2023 को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात बाबूद्दीन लारी, हसरत खान, शौकत अली व अमीर खान से हुई। आरोपियों ने खुद को रेलवे का ठेकेदार बताया और विभिन्न जिलों में ठेके लेने का दावा किया। फिरोज अहमद ने उनके झांसे में आकर सुल्तानपुर, जौनपुर व प्रतापगढ़ में कुल 5.64 लाख रुपये का निर्माण कार्य कराया। आरोपियों ने किस्तों में केवल 1.70 लाख रुपये का भुगतान किया। शेष 3.94 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया।

बकाया पैसों की मांग की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गत 10 जनवरी की रात करीब 7:30 बजे आरोपियों ने समझौते के बहाने फिरोज को हनीफ नगर बुलाया। वहां फिरोज और उनके भाई पर दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला किया गया। पीड़ित ने पहले शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें