फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खिलाड़ियों का गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के चार खिलाड़ियों का चयन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में हुआ है। इनमें से एक एथलेटिक्स, एक बैडमिंटन व दो खिलाड़ी फुटबाल के हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में प्रवेश के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल का आयोजन किया गया था। स्पोर्ट्स कॉलेज ने इसके परिणाम घोषित कर दिए हैं। सूर्या एकेडमी के छात्र दिव्यांश शुक्ल का चयन एथलेटिक्स में हुआ है। उन्होंने 800 मीटर बालक वर्ग दौड़ के ट्रायल में प्रतिभाग किया था। उन्हें सातवां स्थान मिला है। वह विनायकपुर निवासी संजय शुक्ल के पुत्र हैं।
बैडमिंटन कैटेगरी में आयोजित ट्रायल में प्रदीप कुमार उर्फ टीटू यादव के पुत्र वर्चस्व सेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में कोच आकाश से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वर्चस्व ने इसके पहले वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय उर्फ चैंपियन के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
विज्ञापन

फुटबाल वर्ग के ट्रायल में जिले के ओजस्य गुप्ता व मनीष बिंद का चयन हुआ है। ओजस्य को 15 जुलाई को स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करनी है। वर्तमान में वह कोच आशुतोष गुप्ता की देख-रेख में अभ्यास कर रहे हैं। मनीष बिंद एम फुटबॉल क्लब सुल्तानपुर से कोच बुद्ध प्रकाश के नेतृत्व में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों के चयन पर सीनियर खिलाड़ी नवनीत कुमार, बनवीर सिंह, सुनील कुमार पाल, एमएस बेग, मो. इलियास, राजेश कुमार कनौजिया व शैलजा श्रीवास्तव ने खुशी जताई है।
एम फुटबाल क्लब से प्रशिक्षण लेने वाले जिले के फुटबाल खिलाड़ी अभिषेक गुप्ता (इशु) ने स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली में जगह बनाई है। उन्होंने पिछले दिनों केडी सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी यूपी हॉस्टल कैंप में जगह बनाई और अब यूपी हॉस्टल कैंप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली में अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें