फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक सहित चार घायल

Sun, 18 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर/ दोस्तपुर। अलग-अलग जगहों पर शनिवार को हुई दुर्घटना में युवक सहित चार लोग जख्मी हो गए। दो युवकों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर के गोपालपुर बड़ागांव के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार लामा बनकठा निवासी अशोक कुमार निषाद (35) और दूसरी बाइक पर सवार जगन्नाथ पाल (50) घायल हो गए। अशोक ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं, जगन्नाथ को मामूली चोट लगी। उन्होंने हेलमेट पहना था। सीएचसी मोतिगरपुर से अशोक को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
वहीं, मोतिगरपुर ब्लॉक मोड़ के पास शनिवार शाम निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार कादीपुर के आलापुर निवासी अवकाश (22) घायल हो गए। उन्होंने भी हेलमेट नहीं पहना था। दोस्तपुर के खालिसपुर डींगुर गांव के पास ईरिक्शा से टकराकर बाइक सवार जयसिंहपुर के भीखूपुर निवासी (28) घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दोस्तपुर सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें