फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार दो के पैर में लगी पुलिस की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की सीमा में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले जौनपुर जिले के चार बदमाशों की सोमवार रात अखंडनगर के कुंदा भैरोपुर के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से जौनपुर के सरपतहा छीतमपट्टी निवासी संगम (24), मुस्तफाबाद निवासी हेमचंद्र (28) घायल हो गए। गोली लगने के बाद पुलिस ने उनके साथ मौजूद जौनपुर के पलिया निवासी राजू व मुकेश पाल को भी गिरफ्तार कर लिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक वृज नरायन सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात अखंडनगर पुलिस को पता चला कि जौनपुर से लूट करने वाले गिरोह के कुछ लोग जिले की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने कुंदा भैरोपुर के पास घेराबंदी की। तभी दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक पर पीछे बैठे लोगों ने पुलिस टीम पर असलहे से गोली चला दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संगम के दाहिने व हेमचंद्र के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। संगम व हेमचंद्र के पास से दो असलहे व दो कारतूस मिले हैं।
बदमाशों के पास से बिना नंबर प्लेट की दो बाइक व लूट के सात हजार रुपये मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें