फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात करीब 2:35 बजे कुड़वार के गंजेहड़ी के पास से चार युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 13,500 रुपये नकद, चोरी की दो बैटरी और एक इन्वर्टर मिला है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कुड़वार के पूरे अधीन निवासी आजाद हिंद कोरी, जयराजी का पुरवा निवासी सौरभ सिंह ठाकुर, बंधुआकला के महमदपुर निवासी पंकज कुमार कोरी व कोतवाली नगर के भट्टी जरौली निवासी शमशेर अली ने 12 जुलाई की रात कुड़वार के कन्या जूनियर स्कूल के पास स्थित दुकान में गल्ले का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की चोरी की थी।

इसके बाद 15 जुलाई की रात रवनिया पूरब स्थित बाजार में किराना की दुकान का शटर तोड़कर 55 हजार रुपये और कई सामान की चोरी की थी। 11 अगस्त को पैगापुर स्थित पंचायत भवन से दो बैटरी और एक इन्वर्टर की चोरी की थी।
विज्ञापन




पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस के मुताबिक आजाद हिंद कोरी के खिलाफ तीन, सौरभ सिंह ठाकुर के खिलाफ एक व पंकज कुमार कोरी के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, शमशेर अली के खिलाफ चोरी से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें