फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चोरी 67 फोन मिले, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंतनगर बाजार स्थित मोहम्मद आसिफ की मोबाइल फोन की दुकान में चार फरवरी की रात चोरी हो गई थी। टाउन एरिया कोइरीपुर निवासी आसिफ के मुताबिक चोर करीब 10 लाख रुपये कीमत के मोबाइल सेट के साथ ही अन्य सामान उठा ले गए थे।
विज्ञापन

चांदा कोतवाल की टीम ने शनिवार रात सोनावा बॉर्डर के पास चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान नितिन कुमार निवासी अहिरौली बडी, थाना महराजगंज, शिवम गौतम, रूप सिंह निवासीगण बरपुर, थाना बक्सा, अवनीश गौतम निवासी कान्हापुर, थाना मछली शहर, जिला जौनपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन

सीओ लालचंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों के पास से दुकान से चुराए गए 51 स्मार्ट फोन, 16 कीपैड मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें