फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन-बसों की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक

Mon, 07 Dec 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे का असर रेल व सड़क यातायात पर पड़ना शुरू हो गया है। कोहरे और धुंध ने गाड़ियों की रफ्तार को धीमा कर दिया। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंची। वहीं सड़कों पर भी चलने वाले वाहन कोहरे के चलते धीमी गति से चले। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सोमवार के दिन भोर से कोहरा पडने लगा। सड़कों पर लोगों की आमद भी कम रही। कोहरे के चलते लोगों को समय का अंदाज लगाना मुश्किल रहा। कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ा। धुंध के चलते कई ट्रेनें विलंब से हो गईं। रक्सौल वाराणसी सद्भावना एक्सप्रेस, बेगमपुरा, अमृतसर हावड़ा समेत आधा दर्जन ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का पूरा असर रहा।

ट्रेनों के विलंब से संचालन होने के चलते मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों स्टेशन पर बैठकर यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा में रहे। वहीं सड़कों पर बसों व सवारी गाडिय़ों के आवागमन पर भी कोहरे का प्रभाव देखा गया। सड़क पर रोडवेज की बसें भी स्पीड नहीं भर सकी। दूर-दराज जाने वाली बसों को धीमी गति से चलाया गया। सड़क पर भी भीड़-भाड़ कम देखने को मिली। रोजाना की तरह शहर में लगने वाली भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें