फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के केंद्र बने चार विद्यालयों में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने अब तक करीब 40 केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया है। उन्होंने बताया कि केंद्रों में से चार माध्यमिक विद्यालय ऐसे मिले, जहां खामियां पाई गई हैं।
विज्ञापन

पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर से लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की ओर से अधिग्रहीत किया गया सीसीटीवी कैमरा अभी तक वापस नहीं आया है। सुभाष इंटर कॉलेज कंधईपुर में सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील नहीं पाया गया। गोसाई बाबा इंटर कॉलेज गोपालपुर में भी भौतिक संसाधन ठीक नहीं मिले।
बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार में मॉनिटर बहुत छोटा पाया गया। डीआईओएस ने बताया कि कमियों को दुरुस्त करने के लिए केंद्राध्यक्षों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। परीक्षा के पूर्व सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें