फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच छात्र परीक्षा से वंचित

Tue, 25 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रवेशपत्र न आने के चलते पांच विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सके। छात्रों ने बताया कि वे करौंदीकला विकास क्षेत्र के मगरसन कलां स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। उन्होंने कक्षा नौ और कक्षा दस की पढ़ाई की। फीस भी जमा की लेकिन प्रवेशपत्र नहीं आया।
विज्ञापन


वंचित छात्रों में संस्कार व आयुष निवासी गौरा टिकरी, मगरसन कला के शनि, शगुन सिंह, सोहन निवासी सरसी शामिल हैं। पांचों छात्रों के अभिभावकों जय प्रकाश, इंद्रजीत, अर्जुन सिंह, सुरेश गौतम और नंदलाल ने विद्यालय प्रबंधन पर फ्रॉड का आरोप लगाते हुए करौंदीकला थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।

उनका आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने जानबूझकर उनके बच्चों का साल बर्बाद किया है जबकि हमने नियमित शुल्क जमा किया है। उन्होंने बताया कि अपने बच्चों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लेने विद्यालय गए तो वहां के स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड के लिए 17 फरवरी से लगातार विद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। रोज यह कहकर टाल दिया जाता था कि अभी एडमिट कार्ड नहीं आया है। 23 फरवरी को विद्यालय के स्टाफ ने एडमिट कार्ड मांगने पर बताया गया कि रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से एडमिट कार्ड नहीं आया है और आपका बच्चा इस सत्र में परीक्षा नहीं दे सकेगा।


ट्रेजरी में बोर्ड का शुल्क न जमा करने से आई दिक्कत
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि मामले की प्रथम दृष्टया जांच की गई है। ट्रेजरी में बोर्ड का शुल्क न जमा करने से यह समस्या आई है। बोर्ड के सचिव तक जानकारी दी गई और कोशिश की गई कि साल बर्बाद न हो। हालांकि समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बच्चों से भी बात की गई तो पता चला कि बोर्ड द्वारा शुल्क जमा करने की समय सीमा तक बच्चों ने फीस जमा नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें