फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में हरियाणा की श्रद्धालु की मौत, चार घायल

Tue, 25 Feb 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनपद प्रतापगढ़ के ढकवा फ्लाईओवर के पास सोमवार दोपहर वाराणसी से आ रही हरियाणा के श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार महिला श्रद्धालु समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पीपी कमैचा ले जाया गया जहां एक महिला को मृत घोषित कर अन्य लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हरियाणा के रेवाड़ी ठोठवाड़ निवासी अरविंद (64) सोमवार दोपहर पत्नी सरोज (55), पुत्र मनीष (38) पुत्री प्रतिज्ञा (35) व पड़ोसी चंद्रकला (60) के साथ वाराणसी में दर्शन करने के बाद कार से प्रतापगढ़ के रास्ते सुल्तानपुर आ रहे थे। श्रद्धालुओं को अयोध्या जाना था। कार अरविंद का पुत्र मनीष चला रहा था।

रास्ते में प्रतापगढ़ जिले के ढकवा फ्लाईओवर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने सरोज को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें