फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कंटेनर में पकड़ा गया पांच क्विंटल गांजा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
05. कोतवाली देहात थाने में गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी तस्कर। - 
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। एसटीएफ व कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अभियाकला गांव के पास राजस्थान के एक कंटेनर से पांच क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये की बताई जा रही है। कंटेनर सवार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ के उप निरीक्षक अमित तिवारी और कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह अभियाकला गांव के पास वाराणसी से आ रहे राजस्थान के एक कंटेनर को पकड़ा गया तलाशी में कंटेनर में पेपर रोल भरा था। पेपर रोल के बीच में 13 बंडल थे। बंडल में गांजा निकला। गांजे का वजन करीब पांच क्विंटल बताया जा रहा है। कंटेनर पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ के मुताबिक, पकड़े गए लोगों की पहचान नोमान निवासी गोकुर तहसील पलपल हरियाणा, अकरम खान निवासी अकादा कामा भरतपुर राजस्थान और रवि मिश्र निवासी फिरौरा झंझरी कोतवाली देहात, जिला गोंडा के रूप में हुई। पकड़े गए लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले ओडिशा से गांजा लेकर निकले थे। गांजा बहराइच ले जा रहे थे। इंस्पेक्टर अखंडेदव मिश्र ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गांजे की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें