फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच मवेशियों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
हलियापुर कस्बे के निकट दुर्घटना के बाद पहुंची एनएचएआई की टीम।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के हलियापुर स्थित एक ढाबे के पास मंगलवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। इनमें तीन गोवंश व दो भैंस शामिल हैं। वहीं, दुर्घटना में दो अन्य भैंस भी घायल हो गई हैं।
विज्ञापन


हलियापुर के जरई कला गांव निवासी निर्मला पासी के मुताबिक, सोमवार शाम उनके घर के बच्चे दो भैंस लेकर हाईवे के पास चराने गए थे। पड़ोस की सुशीला के घर के बच्चे भी अपनी दो भैंस चराने गए थे। चारों भैंस कहीं भाग गईं, बच्चे उन्हें पकड़ नहीं सके। घर लौटकर बच्चों ने भैंस भागने के बारे में बताया। मंगलवार सुबह पता चला कि हाईवे पर कई मवेशियों के शव पड़े हैं। यह पता चलने के बाद सुशीला व निर्मला हलियापुर कस्बे के निकट स्थित ढाबे के पास पहुंची तो वहां पर दो भैंस मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उसमें एक भैंस निर्मला व दूसरी भैंस सुशीला की थी। दोनों को गंभीर चोट लगी थी।
वहीं, घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे एक गाय व दो सांड़ के शव पड़े थे। सभी शव चोटिल अवस्था में थे। घटनास्थल पर ही निर्मला व सुशीला की दो अन्य भैंस भी घायल अवस्था में मिलीं। उन्हें निजी वाहन से किसी तरह घर ले जाया गया। शवों को एनएचएआई की टीम ने जेसीबी से मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात बहाल करवाया। पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम किया। शवों को निकट ही एक स्थान पर दफन करवा दिया गया है। लेखपाल ओपी यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें