फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे पांचोपीरन कस्बे के निकट मंगलवार देर शाम बस की चपेट में आने से गोसाईगंज के आमकोल, गालिब शहीद निवासी बाइक सवार इमरान (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन घटनास्थल पहुंच गए। लोगों की मदद से इमरान को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। गांव स्थित घर पर जब इमरान का शव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस रोडवेज की थी। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि अभी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें