शहर सीताकुंड स्थित गोमती नदी में मत्स्य बीज छोड़ते मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत पांडेय।
सुल्तानपुर। विश्व मात्स्यिकी दिवस पर शुक्रवार को शहर के सीताकुंड घाट पर मत्स्य विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गोमती नदी में 1.08 लाख मत्स्य बीज छोड़े गए।
मत्स्य बीज निगम अमेठी हैचरी से 1,08,000 मत्स्य बीज मंगाए गए। इसमें भारतीय मेजर कार्प, रोहू, कतला व नैन के मत्स्य बीज शामिल थे। कार्यक्रम में मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के लोग शामिल हुए। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत पांडेय ने नाव से गोमती नदी की जलधारा में मत्स्य बीज छोड़ने की शुरुआत की। समिति के लोगों ने भी मत्स्य बीज छोड़े। इस मौके पर मत्स्य निरीक्षक खुर्शीद आलम व अन्य लोग मौजूद रहे।