फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रामपुर में खुलेगा अमेठी का पहला महिला डिग्री कॉलेज

Tue, 12 Jan 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से शिकस्त मिलने के बावजूद मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में उनकी मुश्किलें बढ़ाने में लगी हैं। अमेठी में अपनी जड़ें जमाने के लिए पहले उन्होंने जिले में खाद का रैक पॉइंट स्वीकृत कराया। फिर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुद के पैसे से सवा-सवा लाख महिला व पुरुषों का बीमा कराया। आगामी 16 जनवरी से प्रस्तावित दो दिवसीय अमेठी दौरे में वे जिले को लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की सौगात दे सकती हैं। 
विज्ञापन


अंदरखाने इसकी कवायद चल रही है। इसके लिए अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक में जिला प्रशासन ने 1.265 हेक्टेयर भूमि का चिह्नीकरण कर लिया है। यह जिले का पहला राजकीय महिला डिग्री कॉलेज होगा।
बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से शिकस्त मिलने के बाद भी स्मृति ईरानी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। पूर्व में क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होंने जिले के लिए उर्वरक रैक पॉइंट स्वीकृत कराया। इससे क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिलने लगा। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लोकसभा क्षेत्र में सवा-सवा लाख महिला व पुरुषों की प्रीमियम राशि अपने पास से जमा कराकर उनका बीमा कराया। लोकसभा चुनाव में स्मृति जिन बूथों से जीती थीं वहां की महिलाओं को साड़ी उपहार के रूप में दिया।
विज्ञापन


 इन दौरों के बीच स्मृति ईरानी के समक्ष बेटियों की पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षण संस्थान खोलवाने की मांग भी उठी। स्मृति ईरानी ने लड़कियों की शिक्षा के लिए संस्थान खोलवाने का वादा भी किया था। उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना का वादा वह आगामी 16 जनवरी को प्रस्तावित दौरे में पूरा कर सकती हैं। अंदरखाने अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज खोलने की कवायद चल रही है। स्मृति ईरानी के निर्देश के बाद डीएम जगतराज त्रिपाठी ने एसडीएम अमेठी सुभाषंचद्र प्रजापति को भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी थी। डीएम के निर्देश पर तहसील महकमा सक्रिय हुआ और भूमि भी चिह्नित कर ली। एसडीएम ने ब्लॉक क्षेत्र संग्रामपुर में 1.265 हेक्टेयर भूमि का चिह्नीकरण कर प्रस्ताव डीएम को भेज दिया है।

क्षेत्र में नहीं महिला डिग्री कॉलेज
अमेठी का संग्रामपुर क्षेत्र शिक्षण संस्थाओं के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ माना जाता है। यह ब्लॉक क्षेत्र प्रतापगढ़ के बार्डर पर स्थित है। यहां एक भी महिला डिग्री कॉलेज नहीं है। महिला कॉलेज नहीं होने से ब्लॉक के दछिणी छोर की बेटियां उच्च शिक्षा नहीं ग्रहण कर पाती हैं। दक्षिणी छोर की छात्राओं को पढ़ाई के लिए करीब 60 किलोमीटर दूर दक्षिण लालगंज, पूरब करीब 40 किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ तो पश्चिम और उत्तर दिशा में करीब 25 किलोमीटर अमेठी आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें