फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 24 नामांकन पत्रों की बिक्री

Tue, 02 Feb 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चल रहे ब्लॉक प्रमुुख चुनाव में मंगलवार को पहले दिन 24 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चार ब्लॉकों में कोई नाम निर्देशन पत्र पहले दिन नहीं बिका। अभी दो दिन पर्चों की और बिक्री होगी।
विज्ञापन



जिले के 14 ब्लॉकों में प्रमुुख पद के लिए पांच फरवरी को होने वाले नामांकन को लेकर मंगलवार से परचों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन 10 ब्लॉकों में 24 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। धनपतगंज, दोस्तपुर, भदैंया व पीपीकमैचा में पहले दिन कोई नाम निर्देशन पत्र नहीं बिका। निर्वाचन कार्यालय के मुुताबिक कादीपुर में चार, बल्दीराय में चार, दूबेपुर में चार, लंभुआ में एक, कुड़वार में दो, करौंदीकलां में तीन नाम निर्देशन पत्र बिके।

 इसी तरह जयसिंहपुर में एक, अखंडनगर में एक, कूरेभार में एक व मोतिगरपुर में तीन पर्चे बिके। सहायक निर्वाचन अधिकारी बलवीर सिंह तोमर ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दो दिन और होगी। ब्लॉकों पर नाम निर्देशन पत्रों को बेचने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों को दी गई है। पांच को नामांकन के बाद छह का नाम वापस लिए जा सकेंगे। सात फरवरी को मतदान के बाद गणना होगी। इसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें