फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच मकान व दुकान जली, चार मवेशियों की मौत

विज्ञापन
जयसिंहपुर के गांव में लगी आग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के गड़ौली गांव में शुक्रवार को उठी चिंगारी से पांच मकान और एक दुकान जल गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तक तक चार मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। आग से आठ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गड़ौली निवासी राम अंजोर के कच्चे मकान में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में द्वारिका प्रसाद, अनिल, गोविंद कुमार व धनपती का मकान भी आ गया। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इस बीच आग ने पवारू की दुकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पांच मकान और एक दुकान जल गई। आग से चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई। कानूनगो नकछेद पाठक ने बताया कि पांच मकान और एक दुकान में लगी आग से आठ से दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें