47. सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जल रही कार।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अरवलकीरी करवत के पास शनिवार की शाम एक कार आग का गोला बन गई। कार चालक की सूचना पर कूरेभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने जलती कार को बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक लखनऊ की तरफ जा रही कार अचानक बंद होने के बाद उसके चालक सोनू ने उसे एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी कर दिया। चालक कार को दोबारा चालू कर रहा था। इस बीच शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। कार पहले से खड़ी होने की वजह से उसमें सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए। संवाद