फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्राॅली में लगी आग, पौने तीन घंटे गुल रही बिजली

Fri, 24 Apr 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। पांडेयपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध लंभुआ फीडर की ट्रॉली में बुधवार देर शाम आग लगने से पौने तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। देर रात आपूर्ति बहाल हो पाई। टाउन फीडर की दियरा सड़क पर केबल जल गई। सूचना के बाद भी केबल को नहीं बदला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू हो गया। इस कार्य में दोपहर तक का समय लग गया। जिससे करीब एक हजार घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की विद्युत आपूर्ति 17 घंटे से बाधित रही। अवर अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि दोपहर बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई। संवाद

14 घंटे ठप रही कानूपुर गांव की बिजली आपूर्ति
दूबेपुर। कानूपुर गांव के पास बुधवार रात करीब आठ बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। सूचना के बावजूद पकड़ी उपकेंद्र से तार को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिससे बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि तार जोड़कर सुबह आपूर्ति बहाल करा दी गई। तकनीकी खामी में टीपीनगर उपकेंद्र के अहिमाने फीडर से जुड़े सीतानगर मोहल्ले में बुधवार रात एक बजे से बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन


रात भर होती रही ट्रिपिंग, 50 हजार आबादी परेशान
धम्मौर। गर्मी की शुरुआत में विद्युत उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बुधवार रात भर बिजली आपूर्ति ट्रिप होती रही। बार-बार कटौती से गर्मी की वजह से करीब 50 हजार लोग परेशान हो गए। लोगों के कूलर-पंखे नहीं चल पा रहे थे। शिकायत के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका। जेई सचिन यादव ने बताया कि गर्मी की वजह से कुछ दिक्कतें आई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें