सुल्तानपुर। गोसाईगंज की एक युवती को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये बदनाम करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले शादी का झांसा दिया, बाद में फोटाे अभद्र टिप्पणी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
पीड़िता के आरोप के अनुसार वर्ष 2024 में अमेठी जिले के पिछूटी निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह से संबंध शुरू हुआ। दोनों के परिजन शादी के लिए सहमत थे, लेकिन बाद में पुष्पेंद्र का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि आरोपी अन्य लड़कियों से बातचीत करने लगा, जिसके बाद पीड़िता ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी पुष्पेंद्र ने पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों के साथ वायरल करना शुरू कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि पुष्पेंद्र उनकी छवि धूमिल कर रहा है। आरोपी उन्हें व उनके परिवारवालों को फोन व मेसेज के जरिये जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस कृत्य में पुष्पेंद्र के माता-पिता, बहन व भाई भी शामिल हैं। गोसाईंगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।