फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हमले के मामले में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Fri, 27 Nov 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मकान पर कब्जा करने का विरोध करने पर हमले के आरोप से जुड़े मामले में सीजेएम नवनीत सिंह के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। कृष्णानगर दरियापुर निवासी सुनील कुमार सोनी के मुताबिक 20 अगस्त की रात 9:30 बजे वह गभड़िया पुलिस चौकी के पीछे स्थित एक स्कूल के पास जय प्रकाश सोनी के घर आयोजित कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां फूलचंद्र सोनी, लक्ष्मण सोनी और जगदीश सोनी व दो अज्ञात लोगों ने एक मकान पर कब्जे के विवाद में उन पर हमला कर दिया था। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें