फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर सेना के जवान की मौत

Fri, 27 Nov 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ रेलवे स्टेशन के निकट घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के करीब बृहस्पतिवार सुबह जम्मूतवी से वाराणसी जा रही बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस से गिरकर सोनभद्र के दुद्धी, अनपरा ओबरा निवासी सेना के जवान अनूप कुमार यादव (35) की मौत हो गई। उनकी तैनाती पंजाब में थी। वह अपनी चचेरी बहन की 30 नवंबर को होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर जा रहे थे। सूचना मिलते ही देर शाम सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पत्नी व अन्य परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली के अनपरा ओबरा निवासी महेश यादव के सबसे बड़े पुत्र अनूप कुमार यादव की पंजाब के मुकेरिया में राजपूत रेजीमेंट की 17वीं बटालियन में तैनाती थी। वर्ष 2009 में सेना में भर्ती हुए थे। अनूप बुधवार को लखनऊ से वाराणसी के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस से घर जाने के लिए जनरल टिकट लेकर निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे लंभुआ स्टेशन से महज 200 मीटर पहले वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि वे बोगी में गेट पर खड़े थे और पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गए, उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक के शरीर पर मिले कपड़े की जेब से सेना का आईकार्ड, आधार व अवकाश का मेमो मिला। आधार कार्ड व अन्य आईडी प्रूफ के माध्यम से जीआरपी ने परिजनों से संपर्क करते हुए दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। देर शाम सुल्तानपुर स्टेशन पर मृतक की पत्नी आराधना, ममेरे भाई आनंद यादव व अन्य परिजन पहुंचे। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन


चचेरी बहन की शादी में शामिल हो जा रहे थे
ममेरे भाई आनंद ने बताया कि अनूप के पिता महेश यादव यूपीपीसीएल से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी मां उर्मिला देवी का पहले ही निधन हो चुका है। अनूप तीन भाइयों में बड़े थे। उनके दो भाई मृत्युंजय व संजय हैं। परिवार में उनकी पत्नी आराधना व दो मानस (09) व वायुन (02) हैं। अनूप 30 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने घर जा रहे थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

(संवाद)

लंभुआ रेलवे स्टेशन के निकट घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें