फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक की मौत के मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। बंधुआकला के मिश्र का पुरवा में 19 वर्षीय अनुराग शुक्ला की मौत मामले में मृतक के चाचा आशीष शुक्ला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को मामले के खुलासे के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

अनुराग शुक्ला निवासी नारीतीर, सनईभार की गत बुधवार रात मिश्र का पुरवा गांव में मौत हो गई थी। दिवंगत के चाचा आशीष शुक्ला का आरोप है कि कुछ लोगों ने अनुराग को मोबाइल पर फोन कर गांव के बाहर बुलाया। काफी देर बाद अनुराग की मौत की सूचना मिली। चाचा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मौत के कारणों को बार-बार बदला। पहले करंट से मौत बताई गई जबकि शरीर पर जलने के निशान नहीं थे। पीड़ित परिवार की मांग पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। बृहस्पतिवार शाम पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया। क्षेत्र के लोगों की निगाहें अब मामले के सही खुलासे पर लगी हुई हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें