फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेमापुर प्राइमरी पाठशाला के हेडमास्टर समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। पेमापुर प्राइमरी पाठशाला के हेडमास्टर और उनके दो भतीजों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला शिक्षामित्र की तहरीर पर की है। एक सप्ताह पूर्व हेडमास्टर ने भतीजों के साथ मिलकर शिक्षामित्र और उसके पति की पिटाई की थी।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित पेमापुर प्राइमरी विद्यालय में राजेंद्र कुमार सिंह हेडमास्टर हैं। इसी विद्यालय में मनीषा देवी पत्नी देवीसरन जायसवाल शिक्षामित्र है। पिछली 13 जुलाई को देवीसरन अपनी पत्नी मनीषा को विद्यालय पहुंचाने गए थे। आरोप है कि विद्यालय में हेडमास्टर अनुपस्थित थे। उनकी कुर्सी पर उनका भतीजा अंशुल सिंह बैठा था। इस बीच देवीसरन के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। अंशुल ने आरोप लगाया कि देवीसरन मोबाइल से उनकी फोटो खींच रहे हैं।
इसके बाद अंशुल ने फोन करके अपने हेडमास्टर चाचा और भाई रोहित सिंह को बुला लिया। जब राजेंद्र और रोहित विद्यालय पहुंचे तो तीनों ने मिलकर शिक्षामित्र मनीषा और उनके पति देवीसरन की पिटाई कर दी। पुलिस ने शिक्षामित्र मनीषा की तहरीर पर रविवार को हेडमास्टर राजेंद्र, भतीजे अंशुल व रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें