फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक भिड़ंत में एक महिला यात्री समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टाटिया नगर चौराहे के पास सोमवार की सुबह ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस और ट्रक सड़क किनारे खड्ड में पलट गए। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। दुर्घटना में बस पर सवार एक महिला यात्री और बस चालक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर चौराहे के पास सोमवार की सुबह कादीपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस और प्रयागराज से अयोध्या की तरफ जा रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों सड़क किनारे खड्ड में पलट गए। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार के बाद टाटिया नगर चौकी इंचार्ज सैय्यद नसरुद्दीन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने बस में सवार 35 लोगों को बाहर निकाला।
इस बीच बस का चालक हरिशंकर यादव (55) शंकरपुर बरजी थाना राजे सुल्तानपुर अंबेडकरनगर और यात्री गीता (36) पत्नी अमर बहादुर पेंगापुर थाना मोतिगरपुर जिला सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक और बस को खड्ड से बाहर निकाल लिया है। हादसे में मात्र दो लोग घायल थे। शेष यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य तक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें