फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साइट इंचार्ज व मैनेजर सहित तीन के खिलाफ एफआईआर

Tue, 05 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे मेडिकल कॉलेज दूबेपुर में निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाली फर्म ने राजस्थान की कार्यदायी संस्था पर चार लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कार्यदायी संस्था के साइट इंचार्ज, प्रोजेक्ट (मैनेजर) व निदेशक के खिलाफ कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन सीताकुंड निवासी मुकेश प्रताप सिंह के मुताबिक उनकी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। उन्होंने यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड महावीर कॉम्प्लेक्स मधुबन, उदयपुर, राजस्थान के निदेशक दिवंगत आरएस यादव के प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज दूबेपुर में अपनी फर्म की ओर से गिट्टी, मोरंग की सप्लाई व जेसीबी से खोदाई व अन्य कार्य कराया था। करीब चार लाख रुपये का भुगतान कंपनी ने नहीं किया।
मेडिकल कॉलेज फर्म ने हस्तांतरित भी कर दिया है। 29 नवंबर 2024 को कंपनी के विधिक अधिकारी ने मुकेश के पास के पास नोटिस भेजकर 90 दिनों की अवधि की मांग की थी। फिर भी भुगतान नहीं किया जा सका है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने कोतवाली नगर व पुलिस अधीक्षक के यहां पर शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। उनके प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए सिविल जज (अवर खंड) एफटीसी/न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कोतवाली नगर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उदयपुर राजस्थान निवासी साइट इंचार्ज अमित यादव, पीसीपी प्रोजेक्ट (मैनेजर) व यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग के वर्तमान निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें