अरवलकीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी हवाईपट्टी का निरीक्षण करते अधिकारी।
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित सदर तहसील के अरवलकीरी करवत की हवाईपट्टी से 22 अप्रैल को वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। बुधवार को वायुसेना के अफसरों ने प्रशासनिक, पुलिस व यूपीडा के अधिकारियों के साथ हवाईपट्टी का जायजा लिया।
वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाईपट्टी के परीक्षण के लिए 22 अप्रैल का कार्यक्रम तय किया है। गोरखपुर के वायुसेना के अफसरों के पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों के साथ लड़ाकू विमानों के हवाईपट्टी के परीक्षण के संबंध में जानकारी ली। हवाईपट्टी के परीक्षण व सुरक्षा को देखते हुए एक मई तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से वाहनों के आवागमन का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। वायुसेना का परीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो मई से फिर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन बहाल हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता वंदना यादव व सहायक अभियंता डीजी सिंह ने निरीक्षण में हिस्सा लिया। यूपीडा के अधिशासी अभियंता प्रदीप चौरसिया ने बताया कि हवाईपट्टी के परीक्षण का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।