फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध लाइन चलवा रहे लाइनमैन और एसडीओ में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। बिजली विभाग में सरकारी कर्मचारी ही गड़बडी करके विभाग को नुकसान पहुंचाते हैं। अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला पकड़े जाने पर जब एसडीओ ने लाइनमैन से सवाल किया तो दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केएनआई उपखण्ड में तैनात एसडीओ कुमार विकल्प ने इस मामले में गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वे बुधवार को रसूलपुर गांव में राजस्व वसूली का कार्य कर रहे थे। इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि संविदा लाइनमैन ने रामदासपुर गांव में चार खंभे और केबल डालकर अवैध लाइन शुरू करा दी है। एसडीओ का कहना है कि जब उन्होंने मौके पर जाकर इस बारे में लाइनमैन प्रदीप सिंह से पूछा तो उसने उन्हें गालियां देते हुए मारपीट की।
पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर लाइनमैन के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जबकि लाइनमैन की तहरीर पर एसडीओ के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया दोनों पक्ष के तहरीर के आधार पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें