फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जल्द मिलेगा बकाया गन्ना मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के लिए प्रदेश सरकार ने चीनी मिल को पांच करोड़ 12 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। ऐसे में बकाया गन्ना मूल्य की समस्या से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2018-19 में किसान सहकारी चीनी मिल में करीब 36 करोड़ 40 लाख रुपये के गन्ने की पेराई कराई गई थी। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने में चीनी मिल असमर्थ साबित हो रही थी। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के लिए 10 करोड़ 23 लाख रुपये दिए थे।
मौजूदा समय में चीनी मिल पर किसानों का पांच करोड़ नौ लाख रुपये बकाया है। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन ने चीनी मिल को पांच करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि दी है। इससे किसानों के बकाया पांच करोड़ नौ लाख रुपये मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम रामजी सिंह ने बताया कि सरकार ने मिल को पांच करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि दी है। इसमें से पांच करोड़ नौ लाख रुपये से किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर में किसानों के खातों में रुपया भेजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें