फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खाद नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा, सड़क की जाम

Thu, 23 Oct 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
. दोस्तपुर के साधन सहकारी समिति डोमापुर में किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
दोस्तपुर। साधन सहकारी समिति डोमापुर में बृहस्पतिवार को डीएपी वितरण की सूचना मिलने पर किसानों की भीड़ लग गई। लाइन में खड़े किसानों को एक-एक बोरी खाद दी जाने लगी तो वे हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

किसानों ने प्रति बोरी डीएपी व एनपीके पर मूल्य से 20 रुपये अधिक लेने का आरोप लगा सूरापुर-दोस्तपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस पहुंची और किसानों को सड़क से हटाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। करीब 10 मिनट तक राजमार्ग जाम रहने से आवागमन भी बाधित रहा।
डोमापुर साधन सहकारी समिति कादीपुर विकासखंड के कूम्ही गांव में स्थित है। बृहस्पतिवार सुबह से किसान खाद के लिए लाइन में खड़े थे। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि प्रति एकड़ खतौनी व आधारकार्ड पर एक बोरी डीएपी देने का निर्देश मिला है। यहां मौजूद किसानों की नाराजगी देखते हुए एक बीघा खेत पर एक बोरी खाद दी जा रही है। समिति पर 100 बोरी डीएपी और 100 बोरी एनपीके आई है।
विज्ञापन

किसान राम किशोर और दयाशंकर ने बताया कि डीएपी का मूल्य 1350 रुपये है, जबकि समिति पर 1370 रुपये लिया जा रहा है। पुलिस की निगरानी में खाद बांटी गई, लेकिन इसके बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिली।

पंजीकृत किसान सदस्यों को दी गई उर्वरक
सुल्तानपुर। कूरेभार के सैदखानपुर सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को डीएपी और एनपीके खाद वितरण के दौरान किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यहां पर खाद सिर्फ उन्हीं किसानों को दी गई, जो समिति के सदस्य थे। समिति पर डीएपी की 240 और एनपीके की 60 बोरी खाद किसानों में बांटी गई। पटना गांव की उमा देवी ने बताया कि सुबह 10 बजे से लाइन में लगी हूं। दखिनवारा के किसान रामजी गौतम और राकेश वर्मा ने कहा कि आलू-सरसों की बोआई करानी है।
यहां पर पता चला कि जो किसान समिति के सदस्य हैं, उन्हीं को खाद दी जा रही है। समिति के सहायक लेखाकार ऋषभ मिश्र ने बताया कि पंजीकृत किसान सदस्यों को प्राथमिकता पर खाद दी जा रही है। समिति में 436 पुराने सदस्य हैं। नया सदस्य बनने के लिए 128 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है।

समिति का सदस्य बनना जरूरी
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि शासन से आदेश आया है कि किसानों को अपने क्षेत्र के साधन सहकारी समिति का सदस्य बनना जरूरी है। जब किसान सदस्य बन जाएंगे तो उन्हें खाद मिलने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सचिवों को निर्धारित रेट पर ही उर्वरक बेचने को कहा गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें