फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक के शरीर पर मिले चोट के निशान

Thu, 23 Oct 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। ढाखापुर निवासी अनुसूचित जाति के ट्रक चालक राजकुमार की मंगलवार रात हुई हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कुछ हिस्सो में चोट लगने की बात भी प्रकाश में आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों ने कुछ अन्य लोगों का नाम बढ़ाने की मांग की है। सीओ लंभुआ ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। ढाखापुर निवासी सुषमा देवी का आरोप है कि मंगलवार रात उनके घर से कुछ दूरी पर दौदापुर निवासी आरोपी रामचंद्र (लुल्लुर), महावीर, उनके पुत्र श्यामचंद्र व लक्की यादव ने मिलकर उनके पुत्र राजकुमार की गला दबाकर हत्या कर दी थी। तहरीर में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
वहीं, बुधवार देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। सीओ लंभुआ रमेश कुमार को परिजनों ने मांग पत्र दिया था। परिजनों ने एफआईआर में अन्य लोगों का नाम बढ़ाने की मांग की थी। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया था। बृहस्पतिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट लगने की बात भी सामने आई है, जो इस बात की ओर इशारा कर रही है कि उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी लंभुआ रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट वह पढ़ नहीं सके हैं। एक आरोपी लक्की यादव की तलाश पुलिस कर रही है। अभी किसी का नाम नहीं बढ़ाया गया है। प्रकरण की जांच चल रही है।

ढाखापुर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

चांदा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी बृहस्पतिवार को ढाखापुर गांव में दिवंगत राजकुमार गौतम के घर पहुंचे। पिछले मंगलवार को राजकुमार गौतम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कोतवाल दीपेंद्र विक्रम सिंह को मौके पर बुलाकर उनसे भी इस संबंध में वार्ता की। इस दौरान विजय प्रताप त्रिपाठी, अजय गिरी, प्रताप नारायण ओझा, राजेश निषाद सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें