फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर मेनका गांधी ने दिया नमो वन का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी नमो वन का लोकार्पण किया। कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर परिसर में 10 एकड़ भूमि पर 12 हजार पौधे रोपित किए गए। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित किसान मेले में आए किसानों को एक हजार पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

पीएम के 69वें जन्मदिन के अवसर पर अपने क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित किसान मेले में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान कीमती फसलें उगाने पर जोर दें।
पारंपरिक खेती के बजाय औषधीय एवं फलदार खेती करें। इससे न सिर्फ आर्थिक रूप से समृद्धि मिलेगी, बल्कि नया अनुभव भी प्राप्त होगा। फरीदीपुर स्थित कमला नेहरू संस्थान परिसर में नमो वन के लोकार्पण अवसर पर उन्होंने कहा कि यह देश का पहला नमो वन है।
विज्ञापन

इसमें औषधीय व वनीय पौधों का रोपण किया गया है। वन में सहजन, पीपल, बेल, सफेद मूसली सहित कुल 27 प्रकार के पौधे रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि आज ऐसे जंगली पौधों का भी रोपण किया गया, जो हजारों वर्ष तक जीवित रहेंगे।
पिछले जन्म दिन पर प्रधानमंत्री को उन्होंने कृष्णा का पौधा भेंट किया था। इसके पूर्व अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने फरीदीपुर स्थित नमो वन देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर नमो वन के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मंत्री विनोद सिंह का आभार जताया। कहा कि पूर्व मंत्री व उनके सहयोगियों के प्रयास से पहले नमो वन की स्थापना कराई गई।
क्षेत्र के पारा गनापुर में आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में पहुंची सांसद मेनका गांधी ने पात्रों को पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया।
विज्ञापन

यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड एवं मुद्रा बैंक योजना के तहत 100 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें