फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा के झोंकों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Tue, 22 Mar 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तेज गति से चल रहे पछुआ हवा के झोंकों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गति से पछुआ हवा चलने से फसलों की नमी गायब होती जा रही है। मंगलवार को दोपहर हो रही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम साफ रहने और तेज धूप होने का अनुमान लगाया है।  
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। दोपहर के समय 11.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के झोंकों से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। तेज गति से पछुआ हवा चलने से खेतों से नमी गायब हो जा रही है। नमी खत्म होने से गेहूं, जौ, राई, सरसों की फसलें सूखने लगी है।

जानकार लोगों को मानना है कि इसी तरह से कुछ और दिनों तक पछुआ हवा चलती रही तब गेहूं समेत अन्य फसलें अधपकी ही सूख जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी मौसम साफ रहने और तेज धूप होने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि  विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री  सेल्सियस कम रहा है। न्यूनतम तापमान 14.5  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें