फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चांदा रजबाहा में पानी आने से किसानों के चेहरे खिले

Tue, 05 May 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ क्षेत्र के चांदा रजबाहा में आया पानी। संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। सूखी नहरों और तालाबों को लेकर 29 अप्रैल को अमर उजाला में ‘सूखी नहरें, फसलों पर मंडराया संकट’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद सोमवार की भोर चांदा रजबाहा में पानी छोड़ दिया गया। नहर में पानी आने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में करीब 100 से अधिक गांवों के खेतों तक चांदा रजबाहा से पानी पहुंचता है। रजबाहा से जुड़े माइनर भी खेतों तक पानी पहुंचाते हैं। करीब 45 दिन से यह रजबाहा सूखा था। गांव में पशु-पक्षियों के लिए पानी से भरे तालाब सहारा हुआ करते थे।

नहरों के सूखी होने की वजह से तालाब में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसके अलावा किसानों की सैकड़ों बीघा उड़द, मक्का, पशुचारा व सब्जी की खेती प्रभावित हो रही थी। पठखौली निवासी आदित्य पाठक ने बताया कि सोमवार सुबह नहर में पानी छोड़ा गया। अब फसलों की सिंचाई के साथ ही तालाब भी भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूखे तालाबों को भी जल्द भरवाया जाएगा
सिंचाई खंड के एक्सईएन नवीन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह नहर में पानी छोड़ा गया। नहर के आसपास सूखे तालाबों को भी जल्द भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें