फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरकार किसानों की समस्या को लेकर उदासीन है। सरकार की नीतियों की वजह से किसान अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। हाल ही मे लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। ये बातें एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहीं। वे विकासखंड दूबेपुर की ग्राम सभा कटावां में कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित गोष्ठी में उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार की नीतियों के वजह से अन्नदाता को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
कड़ाके की सर्दी में किसान आंदोलन करने को विवश है। सरकार किसानों की मांगों को लेकर बेरहम बनी है। भाजपा ने अपने चुनावी एजेंडे में सरकार बनने पर किसान आयोग के गठन का वादा किया था।
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद किसान आयोग के गठन की बात तो दूर वह किसानों के मान-सम्मान को भी गिरवी रखना चाहती है। केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में विफल साबित हुई है। गोष्ठी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर तमाम किसान मौजूद रहे।
देर शाम सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह की प्रेरणा से ग्राम सभा अहिमाने के ग्राम प्रधान अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में किसान आंदोलन के समर्थन में अलाव जलवाया गया। एमएलसी ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में समाजवादी पार्टी की यह सकारात्मक पहल है। गांवों में अलाव जलवाकर ग्रामीणों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें