फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तेज रफ्तार बाइक से टकराकर किसान की मौत

Sat, 24 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। दोमुहा लिंक रोड पर शंकरपुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से पैदल घर जा रहे स्थानीय निवासी किसान रघुनाथ यादव (58) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक घटनास्थल पर छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

रघुनाथ मूलरूप से बेलासदा, शंकरपुर के रहने वाले थे। उनके तीन पुत्र हैं। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे रघुनाथ दोमुहां चौराहे पर बीड़ी लेने गए थे। वहां से बीड़ी लेकर पैदल ही घर लौट रहे थे। शंकरपुर गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक ने कान में ईयर फोन लगा रखा था। दुर्घटना के बाद वह बाइक छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल रघुनाथ को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें