फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आंखों में मिर्च झोंक किसान पर चाकू से हमला

Fri, 04 Apr 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी धनपतगंज (सुल्तानपुर)। मझवारा गांव में बुधवार रात खेत में सो रहे किसान पर उनके भाई और भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महुआ बीनने के विवाद में हमला किए जाने की बात सामने आई है। मझवारा गांव निवासी जग प्रसाद मौर्य (52) ने सब्जी की फसल की रखवाली के लिए खेत में मचान बनाया है। बुधवार रात वह मचान पर सो रहे थे। आरोप है कि उनके सगे भाई-भतीजे ने आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर उन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।
गंभीर रूप से घायल जग प्रसाद को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल की पत्नी लालवती ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार को दिन में महुआ बीननेे को लेकर सगे भाई राम उजागिर मौर्य से विवाद हो गया था। इस बात पर शाम को भी कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

रात में पति खेत चले गए थे, तभी एक बजे राम उजागिर और उनके बेटे विनोद मौर्य ने जान से मारने की नीयत से चाकू से मार कर उनके पति को घायल कर दिया। थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें