वलीपुर/विंदेश्वरीगंज। हलियापुर क्षेत्र के पूरे नोखे मजरे मेघमऊ गांव में झटका मशीन की चपेट में आने से किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी खेत मालिक बैजनाथ तिवारी (59) को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को सोमवार सुबह उसके खेत से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त झटका मशीन, स्टेबिलाइजर, बैटरी और करीब 10 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया। उपनिरीक्षक राम प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में हलियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है।