फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो बाइक की भिड़ंत में शिक्षक की जान गई, युवक घायल

Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। कूरेभार में सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में शिक्षक सुरेश कुमार निषाद (38) की मौत हो गई और रजनीश कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


कूरेभार-फुलौना मार्ग पर बंदरहा गांव के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के केवटिया पीढ़ी निवासी सुरेश कुमार निषाद (38) और दूसरी बाइक पर सवार शहनवा, गोशैसिंहपुर दोस्तपुर निवासी रजनीश कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी कूरेभार पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुरेश कुमार निषाद को मृत घोषित कर दिया। रजनीश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सुरेश कुमार निषाद चोरमा स्थित एक निजी डिग्री कॉलेज में शिक्षक थे। वह शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेती-बाड़ी भी करते थे। सोमवार सुबह वह कूरेभार सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने सुरेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें