अमेठी। रेल विभाग की ओर से लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर रेल लाइन दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। अमेठी रेलवे स्टेशन का भी विस्तार विभाग के उच्चधिकारियों के निर्देश पर किया जा रहा है।
इसके तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो को तोड़कर पीछे किया गया है। प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड का ढांचा बनकर तैयार हो गया है। साथ ही प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए नए फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
इसके पूर्व रेलवे स्टेशन एरिया में मात्र तीन लाइनें थी। अब प्लेटफार्म नंबर दो के पीछे हटने के बाद चौथी लाइन के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि प्लेटफार्म नंबर दो के टूटने के बाद यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
कभी दो ट्रेनों की क्रॉसिंग के समय यात्रियों को दूसरी ओर ट्रेन पर उतरने चढ़ने में यात्रियों को समस्या उठानी पड़ती है। प्लेटफार्म नंबर दो तैयार होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा और आधुनिक तकनीक से लैस अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा।
स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शहबाज मुजफ्फर ने बताया कि प्लेटफार्म के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही कार्य पूरा होने की उम्मीद है।