फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 10 केंद्रों पर होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 10 केंद्रों पर बुधवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की टर्म-2 परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा में 37 स्कूलों के 7550 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की टर्म-2 परीक्षाएं 15 जून तक चलेंगी। इस परीक्षा में बचे हुए 50 फीसदी पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न आएंगे। टर्म-1 की परीक्षा में शुरुआती 50 फीसदी पाठ्यक्रम से वस्तुनिष्ठ (आब्जेक्टिव) प्रश्न आए थे। अधिकांश विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर 10 वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई थी। बच्चों के प्रश्नों व जिज्ञासाओं के समाधान के लिए शिक्षक ऑनलाइन तैयारी करवा रहे थे। परीक्षा केंद्र सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आनंदन सेबेस्टियन ने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए विद्यालय भौतिक सुविधाओं को दुरुस्त करा चुके हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जूनियर कक्षाओं में कुछ विद्यालयों में अवकाश किया गया है। 10 वीं में 4361 व 12वीं में 3189 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के संचालन के लिए शेषमणि मिश्र को सिटी कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
इन केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं
जिले के जिन 10 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होगी, उसमें सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर, कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान, गोपाल पब्लिक स्कूल, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, एसके प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल, त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर व केंद्रीय विद्यालय अमहट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें