फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से दो केंद्रों पर होगी विधि की सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक अप्रैल से जिले के दो केंद्रों पर विधि पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होंगी। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान तथा राणा प्रताप पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र नामित किया गया है।
विज्ञापन

एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम एवं एलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेंगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान को चार महाविद्यालयों का केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कमला नेहरू विधि संस्थान, जगपति शीतला प्रशिक्षण विधि महाविद्यालय नरसड़ा, नरेंद्र प्रताप सिंह कॉलेज ऑफ लॉ चंदनपुर द्वारिकागंज एवं केएनआईपीएसएस के विधि छात्र परीक्षा देंगे।
राणा प्रताप पीजी कॉलेज में कमला प्रसाद सिंह विधि महाविद्यालय रामगढ़ लंभुआ के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। रामनयन कॉलेज ऑफ लॉ मंगरौरा सूरापुर कादीपुर के विधि छात्र बीएनकेबी पीजी कॉलेज अंबेडकरनगर में परीक्षा देंगे। केएनआईपीएसएस के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज को चार विधि महाविद्यालयों का केंद्र नामित किया गया है। परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। एक अप्रैल से विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें