मंझना गांव में बलिदानी अखिलेश के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व सैनिक। संवाद
बंधुआकला। मंझना ग्राम पंचायत के पूरे दुर्गा वैसी गांव में बलिदानी अखिलेश शुक्ल के श्राद्ध कार्यक्रम में सोमवार को पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से पूर्व सेना के जवानों ने सलामी दी। सूबेदार एसबी यादव ने कहा कि हम लोगों की मांग है कि यहां पर एक शहीद स्मारक बनवाया जाए। बलिदानी अखिलेश शुक्ल को मरणोपरांत परमवीर चक्र पदक से नवाजा जाए।
पूर्व सैनिकों ने शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर समय साथ रहने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सेना के फूलचंद्र पांडेय मुंबई इंजीनियरिंग ग्रुप, सूबेदार हौसिला प्रसाद यादव आरटी तोपखाना, पूर्व सैनिक जगदीश प्रसाद यादव, जैनुल आबदीन, ऑर्डिनरी सूबेदार मेजर मुस्ताक अहमद, राजपूताना रेजिमेंट हवलदार मोहम्मद इस्माइल, वारंट अफसर करुणेश शर्मा, सूबेदार हरिनारायण मिश्र बहावलपुर 25 राजपूताना रेजिमेंट, सूबेदार मेजर हरि कृष्ण शुक्ल, सूबेदार राधे कृष्ण शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।