फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू

Wed, 30 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) मंगलवार से शुरू हो गई। सुल्तानपुर-रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर (दूबेपुर) के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच शुरू कराई गई। वेयरहाउस खोलने और बंद करने के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एफएलसी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में की जा रही है। इसमें ईवीएम और वीवीपैट की जांच एवं परीक्षण होगा। जांच में सफल मशीनों को आगामी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा।

मंगलवार को सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एफएलसी की निगरानी मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ईवीएम के भंडारण, सुरक्षा की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की निर्धारित नियमावली के अनुसार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें