फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लिंक रोड पर इथेनॉल भरा टैंकर पलटा, 12 घंटे आवागमन रोका

Thu, 30 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कोतवाली देहात के छतौना गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त टैंकर। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
भदैंया। दोमुहां-सुल्तानपुर लिंक रोड पर मंगलवार देर रात इथेनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना छतौना गांव के पास हुई, जिससे ज्वलनशील केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। सुरक्षा के लिए मार्ग पर करीब 12 घंटे तक आवागमन रोक दिया गया। भारी वाहन रोक दिए गए थे।
विज्ञापन

टैंकर बलरामपुर से इथेनॉल लेकर मुगलसराय जा रहा था। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे में फंसकर पलटा। चालक गुरमीत सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दो पहिया वाहन चालक उचित दूरी से आते-जाते रहे।
भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। कोतवाली देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात रोका। अग्निशमन विभाग के तीन फायर टैंकर पहुंचे। फायर कर्मियों ने फोम का छिड़काव कर रिसाव को नियंत्रित किया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टल गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे क्रेन की मदद से टैंकर सीधा हुआ। जिला अग्निशमन अधिकारी केतन कुमार सिंह ने बताया कि करीब 12 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद स्थिति सामान्य हो गई। मैकेनिक की मदद से टैंकर की तकनीकी खराबी दूर कर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें