फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इको क्लब से बच्चे सीखेंगे पर्यावरण सुरक्षा के गुर

Sat, 11 Jan 2025 04:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीएम श्री परिषदीय स्कूलों में बच्चे पर्यावरण संरक्षण के गुर सीखेंगे। इसके लिए इको क्लब का गठन किया जाएगा, और पर्यावरण से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए अन्य क्लब बनाए जाएंगे। जिनमें खेल, कला, साहित्य, गणित समेत अन्य क्लब शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित 28 पीएम श्री विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में अलग से संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्लब गठन किया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि इको क्लब के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। खेलकूद की गतिविधियों के संचालन के लिए स्पोर्ट्स क्लब होगा। गणित को रोचक बनाने के लिए गणित क्लब का गठन किया जाएगा। विज्ञान विषय को रुचिकर बनाने के लिए विज्ञान क्लब होंगे, जिसमें बच्चों को विज्ञान के प्रोजेक्ट बनवाए जाएंगे। भूगोल से जुड़े पहलुओं की समझ विकसित करने के लिए ज्योग्राफी क्लब बनेगा। कला संगीत एवं नाटक क्लब के माध्यम से छात्रों को भूमिकाएं निभाने, रंगमंच तैयार करने, रचनात्मकता विकसित करने की कोशिश की जाएगी।


जल्द ही होंगे क्लबों के गठन

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के बाद क्लबों के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी पीएम श्री स्कूलों में 10 तरह के क्लब बनाए जाएंगे। इससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें