फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क की पटरियों से हटाया अतिक्रमण, 1.25 क्विंटल पॉलिथीन जब्त

Thu, 30 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार की सड़कों व पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए पांच दुकानदारों से 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 1.25 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज के नेतृत्व में चले अभियान की शुरुआत कोतवाली नगर से हुई। टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड, जीएन रोड, चौक घंटाघर, शाहगंज चौराहा व डाकखाना चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर सड़क और पटरियों तक फैली दुकानों व ठेलों को हटवाया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में नगर पालिका के सहायक अभियंता संतोष कुमार, अवर अभियंता नीलम कुमारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह, अनूप कुमार भारती व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें